Bhopal News: सात फेरों को सात साल में ठुकराया

Share

Bhopal News: परेशान महिला ने पति और सास के खिलाफ थाने में दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का मुकदमा

Bhopal News
सांकेति​क चित्र

भोपाल। पति—पत्नी के रिश्ते सात फेरे के साथ वचन लेकर निभाए जाते हैं। लेकिन, एक दहेज लोभी परिवार इन वचनों को भूल गया। वह विवाहित महिला को दहेज के लालच में आकर परेशान करने लगा। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र का है। जिसमें पुलिस ने आरोपी पति और सास के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यह बोलकर करते थे प्रताड़ित

छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 26 साल है। वह छोला मंदिर थाना क्षेत्र में रहती है। पीड़िता की गौतम नगर (Gautam Nagar) इलाके में शादी हुई थी। यह रिश्ता 2017 में परिवार की सहमति से तय हुआ था। शादी हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। शादी के बाद पति के अलावा उसकी सास उसको प्रताड़ित करने लगी। उनका कहना था कि मायके से वह दहेज नहीं लेकर आई। उसके माता—पिता ने वचनों को नहीं निभाया। यह बोलकर उसको ताने देने के अलावा मारपीट की जाती थी। परिजनों ने काफी सुलह की कोशिश की थी। जब बात नहीं बनी तो उसको पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराने जाना पड़ा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण 560/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रेलवे कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Don`t copy text!