Bhopal News: डंपर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज 

Share

Bhopal News: सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से कर दिया था पार्क, पीछे से आकर घुसे बाइक सवार की हुई थी मौत

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। सड़क पर बेतरतीब तरीके से पार्क किए गए डंपर में घुसकर बाइक सवार की मौत हो गई थी। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में हुई थी। जिसमें अब पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। डंपर खराब हो गया था और उसका चालक उसे लापरवाही से छोड़कर चला गया था।

नहीं लगाए गए थे कोई अलार्म वाले चिन्ह

गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल रवि यादव (HC Ravi Yadav) कर रहे थे। हादसे में नसीम खान (Naseem Khan) पिता शरीफ खान उम्र 39 साल की मौत हो गई थी। वह गांधी नगर स्थित नई बस्ती में रहता था। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना 23—24 जून की दरमियानी रात ग्यारह बजे हुई थी। दुर्घटना रिलायंस पेट्रोल पंप (Reliance Petrol Pump) के पास एयरो सिटी रोड पर हुई थी। नसीम खान इलाज केे लिए अस्पताल ले जाया गया था। मौत होने के बाद पुलिस ने उसका पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया था। गांधी नगर पुलिस मर्ग 33/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। इसी जांच के बाद पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ 180/24 धारा 283/304—ए (लापरवाही से भारी वाहन पार्क करने और उसके कारण हुए हादसे में मौत) का केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह प्रकरण 24 जून की रात लगभग पौने दस बजे दर्ज किया है। पुलिस ने डंपर जब्त कर लिया है और उसके चालक की तलाश कर रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आर्मी से रिटायर्ड अधिकारी के मकान में चोरों का धावा
Don`t copy text!