Bhopal News: पांच लाख रुपए का इंतजाम करने का डाल रहा था पत्नी पर दबाब, मायके आई थी पत्नी

भोपाल। ईद वाले दिन लोगों गिलेशिकवे भूलकर गले मिल रहे थे। उसी दिन एक परिवार में पति—पत्नी के बीच कलह चल रही थी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र की है। आलम यह था कि सनकी पति मायके में ठहरी पत्नी को तीन तलाक बोलकर चला गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। अब यह मामला जिला अदालत में चलेगा।
यह बोलकर कर रहा था परेशान
निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार घटना 13 अप्रैल् की रात लगभग ग्यारह बजे हुई थी। शिकायत 31 वर्षीय विवाहिता ने थाने में दर्ज कराई है। वह निशातपुरा स्थित जनता नगर (Janta Nagar) मेें रहती है। वह घरेलू काम करती है। उसका ससुराल शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में ही है। पीड़िता की 12 साल पहले शादी हुई थी। आरोपी पति का कहना था कि उसे पांच लाख रुपए की जरुरत है। वह अपने मायके पक्ष से उसका इंतजाम करने के लिए बोले। जिसके लिए वह ईद वाले दिन आई थी। लेकिन, मायके पक्ष ने मना कर दिया तो आरोपी आगबबूला हो गया। वह तीन बार तलाक बोलकर उसे छोड़कर चला गया। इस मामले की जांच एसआई नरेंद्र सिंह (SI Narendra Singh) कर रहे है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 401/24 धारा 498—ए/323/506/4 (प्रताड़ना, मारपीट, धमकाना और मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण) दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।