Bhopal News: पूर्व मंत्री पंडित गोपाल भार्गव के बंगले में तैनात सिक्योरिटी गार्ड की मौत का मामला, चालक का पता लगा रही पुलिस

भोपाल। एमपी के पूर्व मंत्री पंडित गोपाल भार्गव के बंगले पर तैनात होमगार्ड सैनिक की सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। दुर्घटना के बाद चालक बाइक को लावारिस छोड़ गया था। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र में हुई थी। पुलिस आरोपी वाहन चालक का पता लगा रही है।
ऐसे हुई थी सड़क दुर्घटना
पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार अश्विनी पयासी (Ashwini Pyasi) पिता लालजी पयासी उम्र 56 साल की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाना क्षेत्र में रहता था। वह पूर्व मंत्री पंडित गोपाल भार्गव (Gopal Bhargav) के बंगले पर होमगार्ड (Home Guard) जवान था। अश्विनी पयासी 29 अगस्त की रात साढ़े दस बजे बंगले से छूटकर घर जा रहा था। वह सायकिल पर सवार था। उसे जेके रोड पर बाइक (Bike) एमपी—04—जेडएच—2476 के चालक ने टक्कर मार दी थी। दुर्घटना के बाद वह बाइक को लावारिस छोड़कर भाग गया था। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मामले की जांच हेड कांस्टेबल मुकेश शुक्ला (HC Mukesh Shukla) कर रहे हैं। पिपलानी पुलिस मर्ग 54/24 कायम कर जांच कर रही थी। अब इस जांच के बाद पुलिस ने 30 अगस्त को बाइक सवार के खिलाफ प्रकरण 642/24 दर्ज कर लिया है। यह प्रकरण 30 अगस्त की रात लगभग आठ बजे दर्ज किया गया। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।