Bhopal News: अनुबंध खत्म होने के बावजूद नहीं कर रहा था रेस्टोरेंट खाली

Share

Bhopal News: मकान मालिक ने किराएदार का सामान बाहर फेंका, रेस्टोरेंट संचालक ने पुलिस थाने में दर्ज कराया प्रकरण

Bhopal Loot News
थाना पिपलानी, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। दुकान का एग्रीमेंट खत्म होने के बाद भी रेस्टोरेंट मालिक उसे खाली नहीं कर रहा था। इस कारण उसके मकान मालिक ने रेस्टोरेंट का सामान फेंक दिया। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इन धाराओं में दर्ज किया गया प्रकरण

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार अशोक खांडेकर (Ashok Khandekar) पिता लेख चंद्र खांडेकर उम्र 50 साल ने पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। वह पिपलानी स्थित आनंद नगर (Anand Nagar) में रहता है। अशोक खांडेकर की रत्नागिरी (Ratnagiri) में रेस्टोरेंट है। पुलिस ने बताया कि अशोक खांडेकर ने जहां रेस्टोरेंट खोला था उसका मालिक मयंक राज जैन है। रेस्टोरेंट का एग्रीमेंट 30 अप्रैल को खत्म हो गया था। जिसको लेकर आरोपी ने दुकान खाली करने का बोला था। अशोक खांडेकर ने एक महीने में दुकान खाली करने का समय मांगा था। इसी बात को लेकर अशोक खांडेकर 11 जून की सुबह आया तो उसे रेस्टोरेंट का सामान बाहर गली में मिला। जिसके बाद अशोक खांडेकर ने पुलिस थाने जाकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने 473/24 धारा 448/427/34 (कब्जा करने, तोड़फोड़ और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Cop Gossip
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दुकान के ताले चोरों ने चटकाए
Don`t copy text!