Bhopal News: चचेरे भाई ने नाबालिग से किया बलात्कार

Share

Bhopal News: पीड़िता ने घर में बताई आपबीती तो आरोपी ने जहर पीकर दी जान देने की कोशिश, अस्पताल से पुलिस थाने पहुंचा मामला

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। रिश्तों को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित नजीराबाद इलाके की है। यहां एक गांव में रहने वाली नाबा​लिग के साथ उसके ही चचेरे भाई ने ज्यादती की थी। यह जानकारी उसने अपने माता—पिता को दी थी। जिसके बाद ज्यादती करने वाले आरोपी ने जहर पी लिया। उसे अस्पताल ले गए तो पुलिस के पास यह पूरा मामला पहुंच गया।

अस्पताल में निगरानी कर रही पुलिस

नजीराबाद (Nazirabad) थाना पुलिस के अनुसार नाबालिग की उम्र लगभग सौलह साल है। घटना 09 सितंबर को हुई थी। घटना के वक्त वह हैंडपंप पर पानी भरने जा रही थी। तभी ताऊ के बेटे ने उसको जबरन घर में खींच लिया। जिसके बाद उसके साथ ज्यादती की गई। यह बात उसने घर में जाकर अपने मा​ता—पिता को बताई। परिजनों के बीच इस बात को लेकर चर्चा चल रही थी। इसी बीच आरोपी ताऊ के बेटे ने जहर खा लिया। उसको परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया तो पुलिस को खबर मिली। पुलिस ने वहां जाकर पड़ताल की तो यह पूरा घटनाक्रम निकलकर सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 12 सितंबर की शाम लगभग साढ़े पांच बजे प्रकरण 230/24 दर्ज कर लिया। नजीराबाद थाने में महिला अधिकारी नहीं थी। इसलिए बैरसिया (Bairasia) थाने से एसआई कोमल वर्मा (SI Komal Verma) को बुलाकर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले का आरोपी अस्पताल में भर्ती है जिस पर पुलिस की निगरानी है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं की गई है।  (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   ई-टेंडर घोटाला : पांच साल पहले रची गई साजिश
Don`t copy text!