Bhopal News: लड़की का पीछा करते हुए ड्रायवर का काम करने लगा आरोपी, राह चलते बुरी नीयत से पकड़ा हाथ

भोपाल। फोटो स्टूडियो में आते—जाते एक लड़की पर मनचले का दिल आ गया। वह उसको एकतरफा चाहने लगा। इस बात से युवती वाकिफ नहीं थी। वह अपने गांव से आगे की पढ़ाई के लिए शहर आ गई। आरोपी उसके पीछे—पीछे यहां भी आ गया। वह उसका पीछा करके उसको परेशान करने लगा। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की है। इस मामले के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने स्थितियां साफ नहीं की है।
दोस्तों की समझाईश के बावजूद नहीं माना
अशोका गार्डन थाना पुलिस के अनुसार 14 जुलाई की रात लगभग साढ़े आठ बजे 512/22 धारा 354—घ/341 (पीछा करके छेड़छाड़ और रास्ते में रोकने का मामला) दर्ज किया है। शिकायत 28 साल की युवती ने दर्ज कराई है। वह मूलत: शमशाबाद की रहने वाली है। फिलहाल भोपाल में रहकर वह पढ़ाई कर रही है। उसी गांव का रहने वाला आरोपी सुनील सेन है। उसका शमशाबाद में फोटो स्टूडियो हैं। जहां युवती पहले कभी गई थी। आरोपी को 2016 से पहचानती है। तभी से आरोपी उसका पीछा करके उसको परेशान करता था। घटना 11 जुलाई को हुई थी। पीड़िता की स्कूटी के आगे आरोपी सुनील सेन (Sunil Sen) ने अपना वाहन अड़ा दिया। उसका कहना था कि वह उससे बातचीत करे और दोस्ती बनाए। पीड़िता ने उसके चंगुल से बचने के लिए दोस्तों से मदद मांगी थी। उस वक्त आरोपी मान गया। लेकिन, कुछ दिनों बाद फिर वह पीड़िता का पीछा करने लगा।
यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।