Bhopal News: फोन करके और सोशल मीडिया पर मैसेज भेजकर करता था परेशान, पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में दर्ज किया प्रकरण

भोपाल। नाबालिग लड़की के साथ उसके भाई के दोस्त ने अभद्रता की है। वह उसको फोन करके और सोशल मीडिया पर मैसेज भेजकर परेशान करता था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। आरोपी बुरी नजर भी रखता था।
यह पता लगा रही है पुलिस
पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र महज चौदह साल है। वह स्कूल में पढ़ाई करती है। वह पिपलानी थाना क्षेत्र में रहती है। वह छठवीं कक्षा की छात्रा है। पीड़ता को उसके भाई का दोस्त ने इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। जिसके बाद आरोपी पीड़िता के स्कूल के बाहर भी आने—जाने लगा। वह मौका पाकर उसको बुरी नीयत से टच करने का प्रयास करता था। उसने पीड़िता को अश्लील मैसेज भी भेजे थे। ऐसा करने पर उसने विरोध किया तो आरोपी ने 13 सितंबर को फोन लगाया। यह फोन उसके भाई ने उठा लिया। इस बात को लेकर पीड़िता के भाई और आरोपी के बीच बहस हो गई। इस मामले की जांच सुरेखा आरमो (SI Surekha Armo) कर रही है। हालांकि उनकी तरफ से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण 683/24 मुकदमा दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।