Bhopal News : परिजनों का हंगामा देख पंडाल से भागा आरोपी, थाने में दर्ज कराया मुकदमा

भोपाल। शादी में एक मनचले के कारण हंगामा हो गया। उसने कार्यक्रम में आई युवती का बुरी नीयत से हाथ दबोच लिया। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र की है। इस मामले का आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है। उसका नाम पुलिस को पता चल गया है।
रोकने के बावजूद नहीं माना आरोपी
ऐशबाग थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 25 साल है। वह ऐशबाग थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह अपने परिवार के साथ बागदिलकुशा स्थित एक शादी हॉल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गई थी। उसी कार्यक्रम में आरोपी शाहरुख खान (Shahrukh Khan) भी पहुंचाव था। छेड़छाड़ की घटना 18—19 मई की रात करीब साढ़े 12 बजे बजे हुई थी। शाहरुख खान ने महिला से बात करते हुए उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की थी। उसको मना किया वह नहीं माना। यह पीडि़ता के पक्ष के लोगों ने देख लिया जिसके बाद वहां हंगामा शुरू हो गया। ऐशबाग पुलिस ने 19 मई की सुबह लगभग साढ़े चार बजे 238/22 धारा 354 (छेड़छाड़ का मामला) दर्ज कर लिया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।