Bhopal News: इंस्टाग्राम से खुला छेड़छाड़ का राज 

Share

Bhopal News: पीड़िता की बुआ की लड़की ने आरोपी के सोशल मीडिया में पोस्ट की दी थी जानकारी, तीन महीने पहले गुना से भोपाल आकर की थी छेड़छाड़

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का एक मामला सामने आया है। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र की है। पीड़िता आठवीं कक्षा की छात्रा है। इस मामले का आरोपी पीड़िता की भाभी का भाई है। उसने इसी महीने पीड़िता की फोटो इंस्टाग्राम में अपलोड कर दी थी। जिसके बाद परिजनों का पता चला कि वह गुपचुप तरीके से नाबालिग को बुलाकर मुलाकात करता था।

सहेली के साथ मिलने गई थी

छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 13 साल है। छेड़छाड़ की वारदात जून, 2024 में हुई थी। पीड़िता की आरोपी से पहचान एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। तब दोनों ने एक—दूसरे का मोबाइल नंबर लिया था। आरोपी गुना (Guna) जिले में रहता है। उसने फोन करके उसको एक धार्मिक स्थल के पास बुलाया। यहां मुलाकात करने वह सहेली के साथ गई थी। तभी आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। इससे पहले उसकी फोटो भी उसने खींच ली थी। यह फोटो आरोपी ने 08 सितंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर दी। जिसको पीड़िता की बुआ ने देख लिया। जिसके बाद पीड़िता के पिता को यह बातें बताई। ​उन्होंने जब बेटी से पूछा तो उसने घटनाक्रम का खुलासा कर दिया। जिसके बाद यह मामला पुलिस थाने पहुंचा। मामले की जांच एसआई शिव कुमार द्विवेदी (SI Shiv Kumar Diwedi) कर रहे हैं। छोला मंदिर थाना पुलिस ने प्रकरण 566/24 दर्ज कर लिया है। एफआईआर एसआई सृष्टि ने दर्ज की थी। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कॉलोनाइजर के खिलाफ प्रकरण दर्ज 
Don`t copy text!