Bhopal News: बीडीए में बेसुध हालत में टीचर को कराया गया अस्पताल में भर्ती

Share

Bhopal News: दो महीने पहले पुलिस ने विधवा महिला से छेड़छाड़ मामले में किया था गिरफ्तार, घटनाक्रम की जानकारी अस्पताल ने भी थाना पुलिस को नहीं दी

Bhopal News
अवधपुरी थाना, भोपाल -फाइल फोटो

भोपाल। शहर के अवधपुरी में स्थित बीडीए कॉलोनी से एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में बेसुध होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस अस्पताल में वह भर्ती है वहां डॉक्टरों ने भी पुलिस को सूचना नहीं दी है। इस मामले का पूरा घटनाक्रम संदिग्ध है। अस्पताल से कोई जानकारी थाने को नहीं दी गई यह बात प्रभारी रोशन लाल भारती (TI Roshan Lal Bharti) की तरफ से दी गई है। उन्होंने बताया कि हमें अभी तक परिजनों ने भी कोई जानकारी नहीं दी है।

दो महीने पहले हुआ था गिरफ्तार

सूत्रों के अनुसार घटना बीडीए कॉलोनी में स्थित एक नंबर सेक्टर की है। गंभीर हालत में मुकेश धाकड़ (Mukesh Dhakad) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह स्कूल में टीचर की जॉब करता है। उसको मई, 2024 में अवधपुरी थाना पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया था। छेड़छाड़ मामले की पीड़िता विधवा महिला (Widow Molestation Case) थी जिसके बच्चे उसके पास पढ़ने जाते थे। उसी गिरफ्तारी के बाद घर में परिस्थिति सामान्य नहीं रहती थी। हमारी तरफ से अस्पताल के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। यह घटना 23 जुलाई को हुई थी। इस पूरे मामले में अभी तक पुलिस के पास कोई जानकारी नहीं पहुंची है। हालांकि सूत्रों ने बताया कि मुकेश धाकड़ को घर से अस्पताल ले जाने से पूर्व अवस्था सामान्य नहीं थी। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation News: दो विवाहिता से अभद्रता

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Don`t copy text!