Bhopal News: गोल्डन पिंक सोसायटी के लिए प्रशासन की इतनी बड़ी दरियादिली

Share

Bhopal News: नो एंट्री में घुसे डंपर ने मासूम को कुचला, बचने के लिए भागा तो डंपर हुआ खराब, पुलिस ने जब्त किया, लोगों में काफी आक्रोश, थाने में प्रदर्शन

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। निर्माणाधीन गोल्डन पिंक सोसायटी में सामान सप्लाई करने वाले डंपर की टक्कर से मासूम बच्चे की मौत हो गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र की है। डंपर नौ एंट्री में घुम रहा था। ऐसे ही शहर के कई इलाकों में दौड़ते हैं। हेलमेट, सीट बेल्ट चैक करने वाली यातायात पुलिस और थानों की पुलिस इन पर नकेल नहीं कसती। यह आरोप लगाकर घटना से गुस्साए सैंकड़ों लोगों ने थाने में प्रदर्शन भी किया। पुलिस ने डंपर जब्त कर लिया है।

दो बहनों में इकलौता भाई था

निशातपुरा (Nishatpura) थाना क्षेत्र स्थित गोल्डन पिंक सोसायटी के (Golden Pink Society)  दो टॉवरों का निर्माण चल रहा है। पहले बनकर तैयार टॉवर में लोग रहने लगे हैं। जबकि दूसरा टॉवर (Tower) अभी बन रहा है। जिसके लिए बिना अनुमति कई बार डंपर (Dumper) माल छोड़ने का काम करते हैं। घटना 06 जुलाई की दोपहर लगभग पौने तीन बजे हुई थी। यहां सोसायटी के गेट पर खड़े छह वर्षीय आयुष सरवर (Ayush Sarvar) को डंपर ने कुचल दिया। वह पिछले पहिए में आ गया था। इसके बाद चालक ने डंपर की रफ्तार बढ़ा दी। गढ्डों के कारण डंपर का शॉकब टूट गया तो वह उसको लावारिस छोड़कर भाग गया। निशातपुरा पुलिस मर्ग 60/24 दर्ज कर लिया। जिसके बाद डंपर एमपी—04—एचई—2618 के चालक के खिलाफ प्रकरण 799/24 दर्ज कर लिया। आयुष सरवर के पिता का कुछ महीने पहले निधन हो गया था। इस कारण उसकी दो बड़ी बहनों को शोरुम में जॉब करना पड़ता है। पिता पहले गल्ला मंडी में काम करते थे।  (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News : पगड़ी रस्म से लौट रही महिला को झांसा देकर जेवरात ले भागे
Don`t copy text!