Bhopal News: ड्रांस ग्रुप से निकाला तो धमकाने पहुंचा

Share

Bhopal News: पुलिस ने दर्ज नहीं किया प्रकरण तो हेल्प लाइन में कॉल करके मांगी मदद, यह बोलकर दर्ज किया गया मुकदमा

Bhopal News
File Image

भोपाल। डांस ग्रुप से निकाले जाने से नाराज एक समूह के मुखिया के साथ अभद्रता की गई। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने इस मामले में तुरंत प्रकरण दर्ज नहीं किया। जिसकी शिकायत आला अधिकारियों से हुई तो मामला दर्ज किया गया।

डांस ग्रुप से निकाल दिया था

पुलिस सूत्रों के अनुसार यह वारदात 22—23 मई की रात को हुई थी। जिसकी शिकायत नरेंद्र गेहलोत (Narendra Gehlot) पिता स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण गेहलोत उम्र 42 साल ने दर्ज कराई है। वह अटल अयूब नगर (Atal Ayub Nagar) में रहता है। नरेंद्र गेहलोत सांस्कृतिक कलाकार है। उसका एक डांस ग्रुप (Dance Group) भी है। उसी ग्रुप में आरोपी अंकित केवट(Ankit Kewat)  भी पहले था। वह अरेरा हिल्स स्थित भीम नगर (Bheem Nagar) में रहता था। उसकी गतिविधियां ठीक नहीं थी तो उसे छह महीने पहले नरेंद्र गेहलोत ने अपने ग्रुप से निकाल दिया था। इस बात को लेकर आरोपी रंजिश रखता था। घटना वाले दिन वह बाइक पर रिंकू के साथ आया। वह जोर—जोर से दरवाजा पीट रहा था। वह उसका नाम लेकर उसे बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। उसी दिन थाने में उसने रिपोर्ट दर्ज कराना चाही। जब सुनवाई नहीं हुई तो पीड़ितों ने आला अधिकारियों से शिकायत की। जिसके बाद 23 मई की दोपहर में पुलिस ने प्रकरण 210/24 में प्रकरण दर्ज किया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

BHopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Dowry Case: कर्ज लेकर की थी शादी, बुरी फंसी पत्नी
Don`t copy text!