Bhopal Property Fraud: आरक्षक के पिता के साथ बीस लाख रूपए का फर्जीवाड़ा

Share

Bhopal Property Fraud: जमीन का सौदा करके कॉलोनी का ले आउट काटा, कॉलोनाइजर के साथ हुए विवाद के बाद पार्टनरों ने करार तोड़ा, जिसमें पीड़ित फंस गया तो पुलिस थाने पहुंचा

Bhopal Property Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। एमपी एसएएफ में तैनात एक कांस्टेबल के पिता के साथ बीस लाख रूपए का फर्जीवाड़ा हो गया। इसकी शिकायत उसने थाने से लेकर अफसरों को की। लेकिन, कोई सुनवाई महीनों तक नहीं हुई। अब पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने का निर्णय ले लिया है। यह घटना भोपाल (Bhopal Property Fraud) शहर के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र की है। जिसमें फिलहाल एक व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है।

पिता भी सरकारी विभाग में तैनात

कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना पुलिस के अनुसार शिकायत मेहरबान सिंह (Meharban Singh) पिता छोटेलाल सिंह उम्र 50 साल ने पुलिस थाने में दर्ज कराई है। वह रापडिया में स्थित एमराल्ड ग्रीन सिटी (Emerald Green City) में रहते हैं। मेहरबान सिंह सरकारी विभाग में तैनात हैं। जबकि उनका बेटा पुलिस बटालियन में तैनात है। पुलिस ने बताया कि मेहरबान सिंह ने 24 जनवरी, 2023 में आरोपी महेश कुमार मीना (Mahesh Kumar Meena) से एमराल्ड ग्रीन सिटी में पंद्रह सौ स्क्वायर फीट खरीदने के लिए प्लॉट का अनुबंध किया था। जिसके लिए उन्होंने बीस लाख रूपए का भुगतान कर दिया था। आरोपी मीना समाज का था जबकि पीड़ित भी उसी समाज से आता है। इसलिए एक—दूसरे को पहचानते थे। महेश कुमार मीना रापडिया (Rapadia) में एक कॉलोनी काट रहा था। जिसका करार उसने जय नारायण पाटीदार (Jai Narayan Patidar) के साथ भागीदारी में करार किया था। लेकिन, दोनों के बीच विवाद हो गया और करार टूट गया। इस कारण मेहरबान सिंह को वह प्लॉट नहीं मिला तो उसने रकम वापस लेने के लिए आरोपी के कई बार चक्कर काटे। जब वह नहीं मिले तो उसने पुलिस अधिकारियों से इस मामले की शिकायत की। मामले की जांच एसआई वासुदेव भारती (SI Vasudev Bharti) कर रहे हैं। पुलिस ने 124/24 में कायम कर लिया है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Property Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Covid—19 Effect: भोपाल पुलिस ने पीड़ितों से दूरी बनाने का लिया फैसला
Don`t copy text!