Bhopal News: ऑटो चालक को छुरी मारकर जख्मी किया 

Share

Bhopal News: पहले पत्नी को छीना फिर सवारी भी अपने साथ ले जाने को लेकर हुए विवाद के बाद खूनी संग्राम, पुलिस ने कहानी सुनी तो दर्ज कर लिया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक चित्र साभार

भोपाल। मामला एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से जुड़ा है। इसलिए पीड़ित की पहचान उजागर करने से हम बच रहे हैं। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र की है। यहां थाने में जख्मी हालत में ऑटो चालक पहुंचा था। उसने बताया कि उसकी पत्नी को आरोपी ने अपने साथ रख लिया है। वह भी ऑटो चलाता है। इसी दौरान उसके ऑटो में सवारी बैठ रही थी। जिसको आरोपी अनाप—शनाप बोलकर अपने साथ ले जा रहा था। इसी बात का विरोध करने पर उसे जख्मी कर दिया गया।

पत्नी से नहीं हुआ है तलाक

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार हमले में जख्मी जख्मी युवक की उम्र 20 साल है। वह मंगलवारा (Mangalwara) थाना क्षेत्र स्थित छावनी में रहता है। पीड़ित ऑटो (Auto) चलाने का काम करता है। कुछ महीनों पूर्व उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। उसकी शादी के कुछ महीने बाद ही आरोपी शादाब ने उसे अपने साथ रख लिया था। घटना 4 फरवरी की शाम छह बजे हुई थी। वह ईरानी डेरा में सवारी छोड़ने गया था। वहां शादाब मिल गया। जिसके बाद दोनों के बीच खूनी संग्राम हो गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई कोमल सिंह (SI Komal Singh) कर रहे है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Handcuff Case: बलात्कार का आरोपी हवालात से भागा
Don`t copy text!