Bhopal News: गाल में कटर ब्लैड मारी 

Share

Bhopal News: शराब पीने के लिए पांच सौ रुपए मांगते हुए दिखा रहा था रंगदारी, पुलिस ने हमलावरों पर दर्ज किया मुकदमा

Bhopal News
टीटी नगर थाना, जिला भोपाल— फाइल चित्र

भोपाल। शराब पीने के लिए रंगदारी दिखा रहे एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। यह हमला कटर ब्लैड से किया गया था। वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यह है वह दो आरोपी जिन पर दर्ज है कई प्रकरण

टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार हमले में बुरी तरह से अर्जुन चंदेल (Arjun Chandel) पिता गंगाराम चंदेल उम्र 26 साल जख्मी है। उसने पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया हैं। वह टीटी नगर स्थित सुनहरी बाग (Sunhari Bag) में रहता है। अर्जुन चंदेल गुजरात (Gujrat) में एक कंपनी में प्रायवेट जॉब करता है। वह कुछ दिनों पूर्व ही रक्षाबंधन पर भोपाल आया है। उसने बताया वह मोहेल्ले में खड़ा था। तभी आरोपी रम्मू उर्फ रमीज और सददू उसके पास आए। वह उससे रंगदारी दिखाकर शराब पीने के लिए पांच सौ रुपए मांगने लगे। उसने रकम देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद आरोपियों ने उससे गाली—गलौज करते हुए पहले हाथ—मुक्कों से पीट दिया। इसी दौरान एक आरोपी ने उसके बाएं गाल पर कटर वाली ब्लैड मार दी। जिसमें उसका चेहरा बुरी तरह से कट गया। उसे इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाया गया। पुलिस ने बताया यह वारदात 07 अगस्त की रात लगभग आठ बजे हुई थी। जिसकी जांच एसआई राधेलाल सिंह (SI Radhelal Singh) कर रहे हैं। पुलिस को घटना की जानकारी हमीदिया अस्पताल से मिली थी। जिसमें बयान दर्ज करने के बाद आरोपी रम्मू उर्फ रमीज और सद्दू के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया। रम्मू उर्फ रमीज पर एक प्रकरण पहले से दर्ज है। पुलिस ने 345/24 में मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: रॉड मारकर किया अधमरा
Don`t copy text!