Bhopal News: तीन दिन के मासूम बच्चे की मौत

Share

Bhopal News: स्तनपान के बाद बिगड़ी थी तबीयत, जेके अस्पताल लेकर पहुंचे थे परिजन, पीएम के लिए भेजा शव

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मासूम बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसका जन्म तीन दिन पहले ही हुआ था। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर चूना भट्टी थाना पुलिस कर रही है। मां ने घर पहुंचकर बच्चे को स्तनपान कराया था। उसके बाद तबीयत बिगड़ गई थी।

पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार

चूना भट्टी (Chuna Bhatti) थाना पुलिस के अनुसार जेके अस्पताल (JK Hospital) से मौत की जानकारी डॉक्टर अमितेश तोमर (Dr Amitesh Tomar) ने दी थी। अस्पताल ने बताया कि 25 सितंबर की रात नौ बजे उसको परिजन लेकर आए थे। पुलिस ने बताया मृतिका की मां पूजा यादव (Pooja Yadav) पति राजकुमार यादव उम्र 25 साल ने 23 सितंबर को खुशीलाल अस्पताल (Khushilal Hospital) में बेटी को जन्म दिया था। यहां से 24 सितंबर को अस्पताल से वे उसे घर ले गए थे। पूजा यादव ने बेटी को 25 सितंबर की रात में दूध पिलाया। उसके बाद वह बेसुध हो गई थी। परिवार चूना भट्टी स्थित गांव में रहता है। इस मामले की जांच एसआई रामप्रसाद भारती (SI Ramprasad Bharti) कर रहे हैं। चूना भट्टी पुलिस मर्ग 23/24 कायम कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दहेज प्रताड़ना के दो मुकदमे दर्ज 
Don`t copy text!