Bhopal News: लंबे अरसे से चल रहा था इलाज, दूसरे गांव में रहकर कर रहा था मजदूरी, शव पीएम के लिए भेजा गया

भोपाल। केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण योजना क्षय मुक्त भारत अभियान की पोल खोलती यह खबर है। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र की है। वह पहले जहां रहता था वह जगह छोड़कर दूसरे गांव जाना पड़ा। क्योंकि उसे क्षय रोग हो गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत होने के बाद मामला पुलिस थाने पहुंचा। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।
पुलिस तक ऐसे पहुंचा मामला
खजूरी सड़क (Khajuri Sadak) थाना पुलिस के अनुसार वीरेंद्र सिंह (Virendra Singh) पिता वीर सिंह उम्र 30 साल की मौत हो गई है। वह मूलत: शहर के ही गांधी नगर स्थित हरिजन बस्ती में पहले रहता था। वह फिलहाल खजूरी सड़क स्थित ग्राम तूमड़ा में रहने लगा था। वह मजदूरी करता था। पुलिस ने बताया कि वीरेंद्र सिंह की 22 नवंबर की सुबह नौ बजे तबीयत खराब हुई थी। उसकाे इलाज के लिए बैरागढ़ में स्थित सिविल अस्पताल (Civil Hospital) ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे चेक किया तो उसकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद खबर पुलिस को दी गई। इस मामले की जांच एसआई संजय मिश्रा (SI Sanjay Mishra) कर रहे हैं। खजूरी सड़क पुलिस मर्ग 67/24 कायम कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।