Bhopal News: जहर खाकर दी जान 

Share

Bhopal News: इलाज के दौरान हमीदिया अस्पताल तोड़ा दम, आत्महत्या की वजह पर सस्पेंस

Bhopal News
बैरागढ़ थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। मजदूर की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बैरागढ़ थाना क्षेत्र की है। पुलिस को अभी पता नही चल सका है कि उसने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के ​बिंदु पुलिस तय करेगी।

पुलिस तक ऐसे पहुंचा मामला

बैरागढ (Bairagarh) थाना पुलिस के अनुसार कल्लू रैकवार (Kallu Raikwar) पिता पूरन उम्र 35 साल की हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में मौत हुई है। वह मूलत: विदिशा (Vidisha) जिले में रहता था। फिलहाल जैन मंदिर (Jain Mandir) के पास बैरागढ़ में रहता था। वह मजदूरी करता था। पुलिस ने बताया कि कल्लू रैकवार ने 23 अगस्त को जहरीला पदार्थ खाया था। उसको इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल ले जाया गया था। उसकी इलाज के दौरान 12 सितंबर की रात ग्यारह बजे मौत हो गई। वह शराब पीने का भी आदी था। मृतक के तीन बच्चे है। पुलिस ने बताया उसके मृत्यु पूर्व कथन भी नहीं हुए थे। इस मामले की जांच एसआई केजी मालवीय (SI KG malviya) कर रहे है। बैरागढ़ पुलिस मर्ग 45/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal  News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide Case: नाबालिग समेत दो व्यक्तियों ने सदमे में लगाई फांसी
Don`t copy text!