Bhopal News: ट्रक की टक्कर से जख्मी वयोवृद्ध की मौत 

Share

Bhopal News: चार दिनों तक चिरायु अस्पताल में चला इलाज, चालक के खिलाफ दर्ज है मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। ट्रक की टक्कर से जख्मी वयोवृद्ध की मौत हो गई है। दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हुई थी। घटना के वक्त वृद्ध अपने नाती के साथ पैदल जा रहे थे। पुलिस ने इस मामले ममें ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

ऐसे हुई थी दुर्घटना

खजूरी सड़क (Khajuri Sadak) थाना पुलिस के अनुसार भगवत सिंह मेवाडा (Bhagwat Singh Mewada) पिता उमराव उम्र 70 साल रसूलिया घाट (Rasulia Ghaat) में रहता था। वह किसानी का काम करते थे। दुर्घटना 07 सितंबर की रात लगभग साढ़े दस बजे हुई थी। उस वक्त उनके साथ नाती भी था। भगवत सिंह मेवाड़ा को पिपरिया धाकड़ पर ट्रक (Truck) एमपी—09—एचजे—2621 के चालक ने टक्कर मार दिया था। उन्हें गंभीर हालत में चिरायु अस्पताल (Chirayu Hospital) में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान गुरुवार—शुक्रवार की दरमियानी रात लगभग बारह बजे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण 303/24 दर्ज कर लिया है। यह प्रकरण एएसआई संजय मिश्रा (ASI Sanjay Mishra) ने दर्ज 07—08 सितंबर की रात लगभग पौने तीन बजे दर्ज किया था। अब मौत के मामले में धारा बढ़ाई जाएगी। फिलहाल खजूरी सड़क पुलिस मर्ग 45/24 दर्ज कर लिया ह। शव पीएम के लिए भेज दिया गया है।  (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Gaban Case: शक्कर बेचकर भागा ड्रायवर
Don`t copy text!