Bhopal News: जेठ ने बहू के साथ की अभद्रता

Share

Bhopal News: पति से विवाद के बाद मायके में कुछ दिनों से रह रही थी, बच्चों के दस्तावेज लेने गई थी ससुराल, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। घरेलू विवाद के चलते हुई कलह का एक मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद थाने में पहुंचा है। पीड़ित महिला मुस्लिम है जिसके साथ उसके जेठ ने अभद्र गाली—गलौज करते हुए उसको अपमानित किया। पुलिस ने जेठ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

इस कारण मायके में रहने को थी मजबूर

शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 34 साल है। वह फिलहाल नूर महल में स्थित मायके में रहती है। उसका पति से विवाद हो गया था। इसके बाद वह 20 अगस्त से मायके में रहने को मजबूर थी। घटना 25 अगस्त को हुई थी। पीड़िता अपनी बहन के साथ ससुराल में बच्चों के कागजात लेने पहुंची थी। वहां घर पर पति नहीं मिला। जेठ मिला तो वह उसके साथ गाली—गलौज करने लगा। उसने पीड़िता को घर से बाहर निकाल दिया। बहन ने समझाना चाहा तो उसके साथ भी अभद्रता की गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी जेठ के खिलाफ प्रकरण 482/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cheating News: बिना टैक्स जमा किए दौड़ रहे थे दिलीप बिल्डकॉन के वाहन
Don`t copy text!