Bhopal News: पत्थर उठाकर सिर फोड़ा

Share

Bhopal News: बच्चों के विवाद में दोपहर में हुई थी कलह, रात होने पर घेरकर पीटा, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बच्चों के विवाद पर खूनी संग्राम हो गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र की है। हमले में एक व्यक्ति के सिर पर पत्थर से वार किया गया है। जख्मी फेरी लगाकर औजारों में धार लगाने का काम करता है। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

भांजा बचाने आया तो उसका भी सिर फोड़कर जख्मी किया

पुलिस के अनुसार गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना क्षेत्र स्थित पीजीबीटी कॉलेज के पास बस्ती है। इसमें अधिकांश चाकू में धार लगाने वाले परिवार रहते हैं। हमले में जख्मी सैयद सखावत (Saiyed Sakhawat) पिता सैयद वजीर उम्र 40 साल है। उसने बताया कि मोहल्ले में शेखलाल और रफीक रहते हैं। उनसे 23 जुलाई की दोपहर में बच्चों को लेकर विवाद हो गया था। उसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने 23 जुलाई की रात साढ़े आठ बजे उसे रोक लिया। गाली—गलौज करते हुए उसे पीटा गया। इस दौरान रफीक ने पत्थर उठाकर सिर पर मार दिया। जिस कारण वह लहूलुहान हो गया। उसे बचाने पीड़िता का भांजा शेख रहमान (Shaikh Rehman) आया तो उसे भी पीटा गया। उसको भी पत्थर मारकर जख्मी कर दिया गया। दोनों पुलिस थाने पहुंचे तो उन्हें हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाकर इलाज कराया गया। उसके बाद पुलिस ने इस मामले में 300/24 में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   BDA Property Encroachment: बीडीए के अतिक्रमण अधिकारी को अपने अधिकारों की नहीं है जानकारी
Don`t copy text!