Bhopal News: शादी के नौ साल बाद मायके में रहने को मजबूर विवाहिता पहुंची थाने 

Share

Bhopal News: रीवा में रहने वाले ससुराल के लोग दहेज में मांग रहे थे दस लाख रुपए, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
घरेलू कलह का सांकेतिक चित्र— साभार

भोपाल। शादी के नौ साल बाद एक विवाहिता को उसके ससुराल वालों ने मायके भेज दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र की है। आरोपी दहेज में दस लाख रुपए मांग रहे थे। आरोपी परिवार रीवा में रहता है।

यह बोलकर करते थे प्रताड़ित

कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 31 साल है। वह कमला नगर थाना क्षेत्र में ही रहती है। रीवा में आरोपी पति के साथ 2015 में शादी हुई थी। यह शादी हिंदू रीति—रिवाज के साथ हुई थी। पति प्रायवेट जॉब करता है। शादी के बाद उसे पति के अलावा सास और ससुर परेशान करते थे। उसको मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। जिस कारण वह कई महीनों से भोपाल में स्थित मायके में रहने को मजबूर थी। पुलिस ने भी उसके परिजनों को भोपाल लाकर सुलह कराने की कोशिश की थी। जब आरोपी परिवार नहीं माना तो प्रकरण दर्ज कर लिया गया। पीड़िता की एक बेटी भी है। वह फिलहाल उसके साथ रहती है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल सुनंदा चौधरी (HC Sunanda Chaudhry) कर रही है। कमला नगर पुलिस प्रकरण 456/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP BJP News: बच्चों के बीच टीकाकरण केंद्र पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष
Don`t copy text!