Bhopal News: एक महीने पहले आग लगाकर नवविवाहिता ने किया था आत्मदाह

भोपाल। नव विवाहिता की एक खुदकुशी मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। यह घटना लगभग एक महीने पहले हुई थी। जिसमें विवाहिता ने पति और सास के खिलाफ बयान भी दिया था। यह मामला भोपाल सिटी (Bhopal News)के छोला मंदिर थाना क्षेत्र का है।
इन कारणों से उड़ेला केरोसिन
छोला मंदिर थाना पुलिस के अनुसार 20 अप्रैल की रात लगभग 10 बजे 189/22 धारा 498—ए/306/34 प्रताड़ना, आत्महत्या के लिए उकसाना और एक से अधिक आरोपी का मामला दर्ज किया गया है। इस प्रकरण से पहले पुलिस ने 21 मार्च को मर्ग 15/22 दर्ज किया था। जिसमें कामिनी जैन (Kamini Jain)पति कपिल जैन उम्र 23 साल की मौत हुई थी। वह आग से बुरी तरह झुलस गई थी। कामिनी जैन मूलत: विदिशा की रहने वाली थी। उसकी पांच साल पहले कपिल जैन(Kapil Jain) के साथ हुई थी। परिवार यहां छोला इलाके में किराए से रहता है। पति फलों का ठेला लगाता है। शादी के बाद दो साल की बच्ची भी है। मौत से पहले कामिनी जैन ने बताया था कि उसका सास विमला जैन के साथ विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने केरोसिन डालकर आग लगा ली थी। पति भी मां के कहने पर उसको प्रताड़ित करता था।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।