Bhopal News: कैफे संचालिका से बनाए शारीरिक संबंध, कांट्रेक्टर बनते ही अपने वादों से मुकरा, पीड़िता पहुंची थाने

भोपाल। एक कैफे संचालिका के साथ ज्यादती का मामला सामने आया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया इलाके की है। बागसेवनिया थाने में एक कांट्रेक्टर के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज हुआ है। वह तीन साल से कैफे संचालिका के साथ रहता था। इस दौरान उसने शादी करने का वादा करके कई बार शारीरिक संबंध बनाए। अब वह अपने वादे से मुकरा तो पीड़िता ने पुलिस थाने में जाकर प्रकरण दर्ज कराया।
शादी से मुकरा आरोपी
बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 28 साल है। वह राजधानी में पहले पढ़ाई करने आई थी। यहां रहते हुए उसने मीनाल (Minal) में कैफे खोला। इस दौरान वहां अक्सर आरोपी सचिन सिंह सिगरोल (Sachin Singh Singrol) आता—जाता था। दोनों के बीच जनवरी, 2022 से पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। सचिन सिंह सिगरोल इसके बाद उसके साथ ही कमरे में लिव इन में रहने लगा। पीड़िता ने मीनाल से अपना कैफे (Cafe) बागसेवनिया थाना क्षेत्र में शिफ्ट कर लिया। यहां अमराई परिसर (Amrai Parisar) में आरोपी के साथ पीड़िता भी रहती थी। कुछ महीने पहले ही सचिन सिंह सिगरोल कांट्रेक्टर बन गया। जिसके बाद वह ठेके मिलने पर सागर (Sagar) में चला गया। अब वह पीड़िता से किनारा कर रहा है। पीड़िता ने बोला कि वह उससे शादी करे तो मुकर गया। जिस कारण पीड़िता ने थाने में जाकर प्रकरण दर्ज कराया। एसआई कंचन राजपूत (SI Kanchan Rajput) ने इस मामले में पीड़िता के बयानों पर प्रकरण 112/25 दर्ज किया। पुलिस पीड़िता के मजिस्ट्रीयल बयान भी दर्ज करने जा रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।