Bhopal News: पत्नी के नाम का इस्तेमाल करके छोटी बहन ने बच्चे को दिया है जन्म, विवादित इस प्रकरण में डीजीपी से लेकर कई अन्य अफसरों को हो चुकी है शिकायत, आरोपी जीजा का डीएनए करा रही पुलिस

भोपाल। बलात्कार के मामले में फरार चल रहे जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र की है। गोविंदपुरा में दर्ज बलात्कार के मामले में फरार चल रहे जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ साली ने बच्ची के जन्म के बाद यह मुकदमा दर्ज कराया है। इस प्रकरण को लेकर एक पृथक जांच हबीबगंज थाने में की जा रही थी। इसी जांच के दौरान जबरिया आरोपी परिवार से हस्ताक्षर कराए जा रहे थे। जिसके खिलाफ शिकायत होने पर यह प्रकरण दर्ज कर लिया गया था।
डीएनए के बाद ही खुलेंगी कई परतें
गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार इस संबंध में 16 मार्च को प्रकरण दर्ज किया गया था। आरोपी जीजा उसी दिन से फरार चल रहा था। उसे 27 मार्च शाम को विकास नगर (Vikas Nagar) बस्ती से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह एक कारखाने में जॉब करता है। मामले की जांच एसआई खेत सिंह (SI Khet Singh) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी का डीएनए कराया जा रहा है। जिसके बाद उसको न्यायालय में पेश किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि उस पर साली ने प्रकरण दर्ज कराया है। जीजा—साली के संबंधों से जन्मी बच्ची को मातृछाया (Matra Chaya) में रखा गया है। यह निर्णय सीडब्ल्यूसी (CWC) के आदेश पर हुआ था। इस विवादित ज्यादती के मामले में आरोपी की पत्नी मुखर होकर पूरे प्रकरण में षडयंत्र का आरोप लगाते हुए शिकायत कर रही है। जिसकी जांच अब तक पुलिस ने शुरु ही नहीं की है। सूत्रों के अनुसार इस पूरे प्रकरण में एक हिंदू संगठन के नेता की भी संदिग्ध भूमिका है। वह शिकायत दर्ज कराने वाली पीड़िता का बड़ा जीजा लगता है। वह उसके ही मकान में बड़ी बहन की डिलीवरी कराने आई थी। इसी दौरान वह तीन दिन के लिए छोटे जीजा के घर पहुंची थी। तब उसके साथ दो बार शारीरिक संबंध बनने के बाद वह गर्भवती हो गई थी। ऐसा उसने आरोप लगाया है। बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराने वाली युवती की जून, 2019 में शादी भी हुई थी। शादी के बाद पति को उसके पहले से गर्भवती होने का पता चल गया था। जिस कारण उसने पत्नी को मायके भेज दिया था। यहां सिवनी मालवा में बलात्कार पीड़िता ने सरकारी अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। लेकिन, मां के स्थान पर उसने बलात्कार के आरोपी की पत्नी का नाम लिखा दिया। वहीं मां के स्थान पर उसने आरोपी की पत्नी और अपनी बड़ी बहन का नाम लिख दिया था। फिर बच्ची के जन्म के बाद बलात्कार पीड़िता ने बच्चे को रेडक्रॉस की एक महिला कर्मचारी को गोद दे दिया था। इसी गोद देने के बाद विवाद की स्थिति बनी थी। जिसके बाद यह मामला जांच के लिए हबीबगंज थाने पहुंचा था। हबीबगंज थाना पुलिस नियम अनुसार जांच करने की बजाय प्रकरण को दूसरा मोड़ देने जा रही थी। जिसके खिलाफ आरोपी की पत्नी ने पुलिस अफसरों से शिकायत कर दी थी। इसी शिकायत के दूसरे दिन पति के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर लिया गया था।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।