Bhopal News: ट्रैक्टर ने मोपेड सवार भाई—बहन को मारी टक्कर

Share

Bhopal News: हादसे में भाई की मौत, बहन की हालत गंभीर, बहनोई की शिकायत पर प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। ट्रैक्टर ने मोपेड सवार भाई—बहन को टक्कर मार दी है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र की है। गोविंदपुरा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने एक्टिवा में टक्कर मार दी। मोपेड पर भाई—बहन सवार थे। दुर्घटना में मोपेड चला रहे युवक की मौत हो गई। वहीं उसकी बहन को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौत होने की जानकारी मिलने के बाद ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सामान्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

भाई—बहन दोनों मोपेड पर सवार थे

गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार महात्मा गांधी चौराहे के नजदीक सीएम राईज स्कूल के पास यह सड़क दुर्घटना हुई थी। हादसा 24 फरवरी की दोपहर लगभग ढ़ाई बजे हुआ था। मोपेड पर सचिन गुप्ता (Sachin Gupta) पिता बाबूलाल गुप्ता उम्र 27 साल सवार था। वह अवधपुरी (Awadhpuri) थाना क्षेत्र स्थित नक्षत्र इंक्लेव (Nakshatra Enclave) में रहता था। उसके साथ मोपेड (Moped) पर बहन रुचि गुप्ता (Ruchi Gupta)  सवार थी। साथ में भांजी डेढ़ वर्षीय गौरी भी थी। तीनों चर्च के पास से होते हुए एमपी नगर (MP Nagar) की तरफ जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर (Tractor) चालक ने मोपेड में टक्कर मार दी थी। जिसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गया था। उसे एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) ले जाया गया था। यहां इलाज के दौरान सचिन गुप्ता की 25 फरवरी की सुबह नौ बजे मौत हो गई। जिसमें पुलिस ने मर्ग 25 फरवरी की रात लगभग दस बजे कायम किया। गोविंदपुरा थाना पुलिस मर्ग 16/25 कायम कर लिया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने सड़क दुर्घटना का प्रकरण 149/25 मौत होने वाले दिन ही रात लगभग आठ बजे कायम किया है। इससे पहले मामले की जांच हेड कांस्टेबल नीरज चौबे (HC Neeraj Chaubey) कर रहे थे। सड़क दुर्घटना का प्रकरण बहनोई गौरव गुप्ता (Gaurav Gupta) की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: एक ही जगह से दो बाइक चोरी

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!