Bhopal News: थाने में दर्ज थी लापता होने की रिपोर्ट, वन विभाग की नर्सरी के वॉच टॉवर के भीतर मिला

भोपाल। लापता वन कर्मचारी की लाश नर्सरी में लटकी मिली है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवयिनया इलाके की है। बागसेवनिया इलाके से लापता वन कर्मचारी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। आत्महत्या की अभी वजह साफ नहीं हुई है। उसकी गुमशुदगी भी पुलिस थाने में दर्ज थी। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।
वॉच टॉवर की झोपड़ी में लटका मिला शव
बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के मुताबिक विष्णु पाराशर (Vishnu Parashar) पुत्र गया प्रसाद पाराशर उम्र 48 साल का शव बागसेवनिया स्थित वन विभाग (Forest Department) की नर्सरी में बने वॉच टॉवर की झोपड़ी में लटका मिला। वह वन विभाग में वाहन चालक था। विष्णु पाराशर निशातपुरा स्थित करोद (Karond) इलाके में रहता था। वह गुरुवार को घर से दफ्तर केे लिए निकला था। उसकी आखिरी बार रात करीब नौ बजे पत्नी से मोबाइल पर समान्य बातचीत हुई थी। इसके बाद मोबाइल बंद हो गया था। वह उसी दिन रात में घर भी नहीं लौटा। उसका कोई सुराग नहीं लगा तो पुलिस को सुचना दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में 14 फरवरी को ही गुमशुदगी 25/25 दर्ज की थी। इसके बाद तलाश करते हुए पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए झोपड़ी तक पहुंची। 15 फरवरी दोपहर एक बार फिर पुलिस ने उसकी तलाश में नर्सरी को खंगाला। शव एक दिन पुराना होने के चलते दुर्गंध भी आने लगी थी। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। बागसेवनिया थाना पुलिस ने मर्ग 03/25 कायम कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।