Bhopal News: रात को हुई दो एफआईआर के बाद सुबह फिर आमने—सामने हुए पक्ष, चार प्रकरण दर्ज, गर्भवती महिला और ससुर की हालत गंभीर

भोपाल। संपत्ति विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो गुटों के बीच घमासान मच गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र की है। खजूरी सड़क में संपत्ति विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्ष आमने—सामने आ गए। दोनों गुटों के बीच जमकर लाठी—डंडे चले। इन दोनों गुटों के बीच चौबीस घंटे के भीतर में दो बार खूनी संघर्ष हुआ। जिसमें पुलिस ने अलग—अलग दो काउंटर केस यानि चार प्रकरण दर्ज कर लिए। हमले में एक गर्भवती महिला और उसके ससुर की हालत नाजुक हैं।
लाठी—डंडे और पत्थर से हमला
खजूरी सड़क (Khajuri Sadak) थाना पुलिस के अनुसार घटना ग्राम तूमड़ा में हुई। यहां सुनील अहिरवार (Sunil Ahirwar) पिता तुलसी राम अहिरवार उम्र 27 साल का परिवार रहता है। वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से संदीप अहिरवार (Sandeep Ahirwar) पिता मिश्रीलाल अहिरवार उम्र 28 साल का परिवार भी रहता है। दोनों पक्ष एक ही कुनबे के हैं और आपस में रिश्तेदार हैं। इन दोनों गुटों के बीच 27 मार्च की रात लगभग आठ बजे जमकर विवाद हुआ था। जिसमें लाठी—डंडे और पत्थर से हमला करके एक—दूसरे को जख्मी किया गया। पुलिस ने सुनील अहिरवार की शिकायत पर आरोपी सुरेश अहिरवार (Suresh Ahirwar) , सतीश अहिरवार Satish Ahirwar, संदीप अहिरवार और भगवान सिंह (Bhagwan Singh) के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। वहीं संदीप अहिरवार की शिकायत पर सुनील अहिरवार, गोविंद अहिरवार (Govind Ahirwar) और राजेश अहिरवार (Rajesh Ahirwar) के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। यह मुकदमा दर्ज करके दोनों पक्ष घर लौट गए थे। लेकिन, 28 मार्च की सुबह इन्हीं दोनों परिवार के सदस्य फिर आमने सामने हो गए। 28 मार्च की सुबह हुए विवाद में पुलिस ने पहले पक्ष की तरफ से मनीषा अहिरवार (Manisha Ahirwar) पति सुरेश अहिरवार उम्र 24 साल की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया। उसने सुनील अहिरवार, विजय अहिरवार, मोहन अहिरवार और पप्पू अहिरवार (Pappu Ahirwar) के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया। हमले में मनीषा अहिरवार की जेठानी पुष्पा अहिरवार (Pushpa Ahirwar) गंभीर रुप से जख्मी है। वह गर्भवती है उसको सीहोर (Sehore) में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं ससुर भगवान सिंह अहिरवार की हालत भी गंभीर है। इसी विवाद में दूसरे पक्ष की तरफ से पप्पू अहिरवार ने प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी पूजा बाई अहिरवार (Pooja Bai Ahirwar) और धापू बाई अहिरवार (Dhapu Bai Ahirwar) को आरोपी बनाया है। पुलिस ने संदीप अहिरवार और पप्पू अहिरवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। खजूरी सड़क थाना पुलिस ने इस मामले में प्रकरण 102—103—104—105/25 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।