Bhopal BJP News: सीहोर में आयोजित भोपाल भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में दस सत्रों में संपन्न हुआ कार्यक्रम

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सबका साथ सबका विकास नारे के साथ कई लोक हित में नीतियां बनाई। वहीं प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने कई जनहित में फैसले लिए। इनको हर वर्ग तक हमें पहुंचाने की आवश्यकता है। इससे भाजपा का वोट प्रतिशत 51 फीसदी से अधिक जा सकेगा। यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी (BJP President Sumit Pachouri) ने बोली। वे सीहोर में आयोजित दो दिवसीय भाजपा जिला कार्यसमिति (Bhopal BJP News) के कार्यक्रम को संबांधित कर रहे थे। दस सत्रों में आयोजित इस कार्यक्रम में कई विषयों पर जानकारी दी गई।
पवैया ने बताया भाजपा कैसे अलग
प्रशिक्षण वर्ग का समापन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (MP BJP President VD Sharma) शुक्रवार को करेंगे। सुमित पचौरी ने कहा कि हमें लोगों के मन जीतना होगा। हमारी केंद्र और राज्य सरकारों ने गरीब कल्याण की जो योजनाएं शुरू की हैं। उन्हें जन-जन तक पहुंचाना होगा। हमें सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के साथ आगे बढ़ना है। सीहोर स्थित राधा दी ढाणी में चल रहे इस कार्यक्रम में उज्जवला योजना, लाडली योजना समेत अन्य सरकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। भाजपा जिला उपाध्यक्ष मालती राय ने कोरोना कार्यकाल में मृतकों के लिये शोक प्रस्ताव प्रस्तुत किया। प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक, पूर्व सांसद, महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी जयभान सिंह पवैया ने किया। उन्होंने भाजपा इतिहास और विकास विषय को बताया।
यह थे सत्र जिन्हें संबोधित किया

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा ने आत्मनिर्भर भारत विषय पर विचार व्यक्त किया। तीसरे सत्र में अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने अपनी कार्यपद्धति और संगठन संरचना में हमारी भूमिका विषय पर संबोधित किया। चौथे सत्र में पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस ने 2014 के बाद हुए बदलाव पर जानकारी दी। प्रदेश प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल पांचवें सत्र में भाजपा का दायित्व और उसके वैशिष्टय की समझ विषय पर राय व्यक्त की। छठवे सत्र में पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। सातवें सत्र को प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी तो आठवें सत्र को प्रदेश प्रवक्ता आशीष अग्रवाल ने संबोधित किया। इसमें बूथ विस्तारक योजना और मीडिया के व्यवहार और उसके उपयोग के विषय में जानकारी दी। नौवें सत्र को राघवेंद्र गौतम ने संबोधन किया। आखिरी सत्र में गुलरेज शेख ने भारत वैश्विक परिदृश्य के विषय पर विचार व्यक्त किए।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।