MP Political News: भाजपा विधायक के विवादित बयान के बाद करणी सेना विरोध में उतरी

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज राजनीति (MP Political News) के क्षेत्र से मिल रही है। दरअसल, राजपूत समाज भोपाल के हुजर विधानसभा से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के विरोध में उतर आया है। भाजपा विधायक ने रविवार को सागर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विवादित बयान जोधा बाई को लेकर दे दिया था। इस बयान की वीडियो क्लिप देशभर में वायरल हो गई। जिसके बाद विधायक फोन उठाने को भी राजी नहीं हुए।
ऐसा बोले हमें लिखने में शर्म आ रही है
भाजपा विधायक सागर के रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसमें दिल्ली से भाजपा नेता कपिल मिश्रा (Kapil Mishra) भी पहुंचे थे। इन दोनों नेताओं के मुख्य अतिथि में हिंदुत्व धर्मसंवाद का कार्यक्रम आयोजित हुआ था। कार्यक्रम की अध्यक्षता सागर भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया (Gaurav Sirothia) ने की थी। इस आयोजन में भाजपा के कई नेता मौजूद थे। रामेश्वर शर्मा के बयान काफी अपमानजनक थे। वे राजपूत समाज की एक आदर्श महिला रानी को लेकर कटाक्ष करते हुए तंज कस रहे थे। लगभग 45 मिनट का यह विवादित वीडियो बयान रविवार को वायरल हो गया। जिसके बाद सोमवार को करणी सेना ने विरोध किया।
हम है माईके लाल…

इस विवादित बयान के बाद करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह डोडिया से प्रतिक्रिया ली गई। उन्होंने कहा करणी सेना हमेशा हिंदू समाज का सम्मान करती है। हम हिंदू हित की बात करते हैं। हिंदूओं के खिलाफ जो भी बोलेगा उसका करणी सेना विरोध करेगी। विधायक रामेश्वर शर्मा ने जो टिप्पणी की है उससे करणी सेना आहत हुई है। हमारे समाज के पूर्वजों के खिलाफ जो बोलेगा उसका हमेशा विरोध करेगी। मेरी जानकारी में सामने आया है कि विधायक ने माफी मांग ली है। हम किसी दल विशेष के लिए समर्थन या विरोध नहीं करते है। कोई व्यक्ति समाज को तोड़ने का काम करेगा उसका विरोध किया जाएगा। इससे पहले कई जगहों पर विधायक के खिलाफ हम हैं माइके लाल बोलते हुए नारे लगाए गए। विधायक रामेश्वर शर्मा ने पहले फोन नहीं उठाया। उन्हें प्रतिक्रिया के लिए एमएसएस भेजा गया था। जिसके बाद उन्होंने संवाददाता से कहा कि पूरे मामले का पटाक्षेप हो गया है। हमने माफी भी मांग ली है। हमारे मन में कोई बात नहीं है। हम राणा प्रताप को मानने वाले लोग है। अब ऐसा कुछ नहीं है।
सोनू तो सुना ही होगा…

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के विवादित बयान पहली बार नहीं आए हैं। इससे पहले भी उनका वीडियो के रुप में आवाज वायरल हुई थी। उस वक्त विधानसभा चुनाव थे। तब वे सोनू कहते हुए सुनाई दिए थे। जिसमें वे अपनी ही पार्टी के हार रहे व्यक्ति को लेकर उनका साथ देने के लिए बोल रहे थे। इसके अलावा एक अधिकारी से हुई नोंक—झोक के चलते भी वे सुर्खियों में आए थे। अब इस ताजा मामले ने उन्हें फिर चर्चा मेें ला दिया है। भाजपा संगठन के भीतरखाने से आ रही खबरों के अनुसार इस बयान को लेकर संगठन ने भी नाराजगी जताई है। जिसके बाद रामेश्वर शर्मा के सुर बदले हैं। हालांकि इस पूरे मामले में कांग्रेस ने कोई प्रतिक्रिया जारी नहीं की।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।