Bhopal News: ​ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत 

Share

Bhopal News: सड़क दुर्घटना एक अन्य युवक जख्मी, बोलने की स्थिति में नहीं इसलिए नहीं हो सकी पहचान, वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी है। दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र में हुई थी। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

इंदौर आरटीओ के पते पर दर्ज है ट्रक

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना 05—06 अक्टूबर की दरमियानी रात हुई थी। हादसा मिलन रेस्टोरेंट (Milan Restaurant) के सामने हुआ था। बाइक (Bike)  पर प्रदीप धुर्वे (Pradeep Dhurve) पिता रामस्वरूप उम्र 21 साल सवार था। वह सीहोर (Sehore) जिले में स्थित इच्छावर में रहता था। प्रदीप धुर्वे मजदूरी करता था और वह दोस्त के साथ रिश्तेदारी में मिलने भोपाल आया था। उनसे मिलकर वह लौट रहा था। तभी ट्रक (Truck) एमपी—09—एचएफ—9411 के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें जख्मी प्रदीप धुर्वे को इलाज के लिए एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) ले जाया गया। इलाज के दौरान 06 अक्टूबर की सुबह सात बजे उसकी मौत हो गई। अभी उसका साथी एम्स अस्पताल में भर्ती है। वह बोलने की स्थिति में नहीं है। दुर्घटना के बाद वे रिश्तेदार आ गए थे जिनके पास मृतक मिलने आया था। मामले की जांच एएसआई सुधाकर शर्मा (ASI Sudhakar Sharma) कर रहे हैं। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया हैं। इससे पहले मिसरोद पुलिस मर्ग 70/24 दर्ज कर मामले की जांच करने पहुंची थी। जिसकी जांच के बाद प्रकरण 375/24 दर्ज कर लिया गया। यह प्रकरण 06 अक्टूबर की दोपहर लगभग डेढ़ बजे दर्ज किया गया।  (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft Case: कपड़ा व्यापारी की दुकान में चोरों का धावा
Don`t copy text!