Bhopal News: आवारा मवेशी के कारण फिर एक और काल कवलित

Share

Bhopal News: नगर निगम की सफाई और कैटल फ्री बनाने में खर्च होने वाले करोड़ों रुपए की खुली पोल, स्ट्रीट डॉग को बचाने में गई बाइक सवार की जान

Bhopal News
गांधी नगर थाना, जिला भोपाल, फाइल फोटो

भोपाल। राजधानी के नगर निगम को शहर की सफाई और कैटल फ्री बनाने में खर्च होने वाले करोड़ों रुपए के बावजूद उसकी मैदानी सच्चाई की कलई उजागर हो गई। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र की है। यहां एक स्ट्रीट डॉग के कारण बाइक सवार की मौत हो गई। वह अचानक बाइक सवार के सामने आया था। जिसको बचाने के कारण बाइक असंतुलित हुई और उसमें गिरकर उसकी मौत हो गई।

मवेशियों के कारण तीसरी मौत

गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार आदर्श उर्फ आदेश्वर सिंह (Adarsh@Adeshwar Singh) पिता रामदयाल उम्र 26 साल बाइक पर सवार था। दुर्घटना होते हुए पुलिस के गश्ती दल ने भी देखा। आदेशवर सिंह मूलत: बैतूल (Betul) जिले का रहने वाला था। फिलहाल अशोका गार्डन स्थित बैंक कॉलोनी (Bank Colony) में किराए से रहता था। आदेश्वर सिंह बाइक पर था। वह 08 अक्टूबर की रात तीन बजे आ रहा था। तभी गांधी नगर स्थित एयरपोर्ट ब्रिज के पास स्ट्रीट डॉग को बचाते समय बाइक असंतुलित हो गई। जिसमें वह डॉग से टकराने के बाद गिर गया। उसको इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाया गया। जहां दोपहर तीन बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। इस मामले की जांच एसआई कन्हैया लाल यादव (SI Kanhaiya Lal Yadav) कर रहे हैं। गांधी नगर पुलिस मर्ग 61/24 कायम कर लिया है। उल्लेखनीय है कि कोलार रोड में भी मवेशी के कारण दुर्घटना में मौत हो चुकी है। इससे पहले गांधी नगर में ही मवेशी से टकराकर एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद शहर को कैटल फ्री कराने के नगर निगम के दावों की सुध लेने वाले अफसरों को कोई असर नहीं पड़ा है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Accident: बाईक सवार युवक की सड़क दुघर्टना में मौत
Don`t copy text!