Bhopal News: शादी के चार दिन बाद ही पति ने दिखाए रंग

Share

Bhopal News: सोशल मीडिया के जरिए उत्तर प्रदेश में रहने वाले युवक के साथ हुआ था परिचय, शादीशुदा महिला जिसका बच्चा भी है उसे यह बोलकर अपनाने से किया इंकार

Bhopal News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। यह मामला भोपाल (Bhopal News)  शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र का है। आरोपी पति ने शादी के चार दिन बाद ही अपने रंग दिखाना शुरु कर दिए। उसने पीड़िता को अपने साथ रखने से इंकार कर दिया। पुलिस ने इस मामले में प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया है।

शारीरिक संबंधों पर अभी सस्पेंस

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार शिकायत 31 वर्षीय महिला ने पुलिस थाने में दर्ज कराई है। वह अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में रहती है। पीड़िता की उत्तरप्रदेश में रहने वाले आरोपी पंकज गौतम (Pankaj Gautam)  से सोशल मीडिया के जरिए पहचान हुई थी। दोनों के बीच पहले बातचीत होती थी। फिर गहरी दोस्ती हो गई। दोनों ने सहमति से 20 जुलाई को शादी भी की थी। पीड़िता का एक बच्चा भी है। जिसको देखने के बाद आरोपी ने उसे यह बोलकर अपनाने से इंकार कर दिया कि उसे तीन लाख रूपए बदले में चाहिए। जिस कारण पीड़िताने पुलिस से मदद मांगी। मामले की जांच एएसआई सी पन्ना (ASI C Panna) कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 351/24 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से उसके शारीरिक संबंध नहीं बने थे। इस कारण ज्यादती जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP BJP News : भाजपा ही दे सकती है आदिवासी समाज को सम्मान: मुख्यमंत्री
Don`t copy text!