Bhopal News: जेल बंदी की एम्स अस्पताल में हुई मौत 

Share

Bhopal News: बलात्कार के मामले में पुलिस ने किया था गिरफ्तार, इलाज के लिए ट्रांसफर पर भोपाल लाया गया था

Bhopal News
भोपाल एम्स, फाइल फोटो— ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। जेल बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसका भोपाल एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर थाना पुलिस कर रही है। मौत के मामले में न्यायिक जांच के आदेश दे दिए गए है। जेल बंदी को पुलिस ने बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किया था।

यहां रहता था जेल बंदी

गांधी नगर (Gandhi nagar) थाना पुलिस के राजकुमार कुशवाह (Rajkumar Kushwah) पिता मुन्नालाल कुशवाह उम्र 18 साल की मौत हो गई है। वह टीकमगढ़ (Teekamgarh) जिले में रहता था। पुलिस ने बताया की राजकुमार कुशवाह को ब्ल्ड कैंसर था। उसको बलात्कार के एक प्रकरण में जेल में भर्ती कराया गया था। उसके शरीर में कैंसर रोग का पता चलने पर उसे एक साल पहले जतारा जेल से भोपाल केंद्रीय जेल (Central Jail) में लाया गया था। जिसका कैंसर का इलाज भोपाल एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) में चल रहा था। उसको जेल प्रबंधन ने 04 जून को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसकी इलाज के दौरान 22 जुलाई की सुबह दस बजे मौत हो गई। इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल अशोक प्रजापति (HC Ashok Prajapati) कर रहे हैं। गांधी नगर पुलिस मर्ग 40/24 कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में न्यायिक जांच के आदेश हुए हैं। इसलिए वह विधिवत कार्रवाई कर रही है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Shot In Bhopal: नगर निगम में ड्राफ्टमैन और उसके तीन बेटों ने मारी गोलियां
Don`t copy text!