Bhopal Fraud News: दो हमनाम जालसाजों के कारण मुश्किल में आई क्राइम ब्रांच, पूछताछ में कबूले इंस्टाग्राम में बनाए गए फर्जी पेज समेत अन्य कई राज

भोपाल। सोशल साइट इंस्टाग्राम में विज्ञापन के जरिए जालसाजी करने वाले एक गिरोह का खुलासा किया गया है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal Fraud News) क्राइम ब्रांच की टीम कर रही थी। आरोपियों में शामिल दो आरोपी हमनाम है। जिस कारण कई बार पुलिस को तफ्तीश में तकनीकी जानकारी निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ा। यह गिरोह संगठित होकर सस्ते दाम में आई फोन बेचने का झांसा देता था। पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह सामान आरोपियों से किया गया बरामद
यह है आरोपी जिन्हे पकड़ा गया

पुलिस ने इस मामले में आशीष यादव पिता ब्रज बिहारी यादव को गिरफ्तार किया है। वह दिल्ली में रह रहा था। हालांकि वह टीकमगढ़ (Tikamgarh) जिले का रहने वाला है। उसने ग्रेजुएट के बाद जॉब की तलाश में दिल्ली गया था। वहां उसे फर्जी इंस्टाग्राम पेज वाला आईडिया सुझा था। उसके साथ वारदात में अंकित नामदेव (Ankit Namdev) पिता दिनेश चंद्र नामदेव निवासी टहरौली जिला झांसी (Jhansi) उत्तर प्रदेश मदद करता था। उत्तर प्रदेश के झांसी में ही रहने वाले पहले हमनाम आरोपी अंकित कुमार पिता सुरेश कुमार फर्जी खातों का इंतजाम करता था। चौथा आरोपी अभिषेक यादव (Abhishek Yadav) पिता भारत सिंह यादव है। वह निवाड़ी जिले में रहता है। पांचवां आरोपी निवाड़ी जिले में ही रहने वाला दूसरा हमनाम अभिषेक यादव पिता हरेंद्र यादव को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को अभी इस गिरोह के अन्य साथियों की तलाश है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।