Bhopal News: नैक्स्ट एपिसोड नाईट क्लब में विवाद के बाद भाग रहे युवक की मौत

Share

Bhopal News: नाम बदलने के बाद इसी महीने शुरु हुआ था क्लब, पहले इस क्लब में शहर का बदमाश जुबेर मौलाना का भी था आना—जाना

Bhopal News
नैक्स्ट एपिसोड से निकलकर बाइक से भाग रहे आरोपी की बाइक इस तरह रेत के टीले से टकराकर पलटी। उसके ही नजदीक एक कार भी गुजर रही है जिसके चालक ने दुर्घटना देखी लेकिन वह नहीं रुका। पुलिस को तफ्तीश के दौरान यह वीडियो मिला है जो शोरुम में लगा है।

भोपाल। नैक्स्ट एपिसोड नाईट क्लब में हुए विवाद के बाद भागते समय रेत के ढ़ेर से टकराकर गिरे एक युवक की मौत हो गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के चूना भट्टी थाना क्षेत्र की है। जिस क्लब में विवाद शुरु हुआ वह पहले व्ही—2 क्लब नाम से चलता था। उससे पहले के—2 क्लब नाम से यह संचालित किया जाता था। यहां शहर के निगरानी और कुख्यात बदमाश जुबेर मौलाना का भी आना—जाना था। यह क्लब दो सप्ताह पूर्व ही नए नाम से खुला है। जिसमें होने वाली धमाचौकड़ी के कारण हुए विवाद की शुरुआत हो गई है।

घटना को लेकर नाईट क्लब माफिया गिरोह ने फैलाया दुष्प्रचार, हकीमत सामने आई तो हुए मौन

चूना भट्टी (Chuna Bhatti) थाना पुलिस के अनुसार एम्स अस्पताल से मौत की जानकारी डॉक्टर जैन ने दी थी। यहां अमित पिता संतोष उम्र 20 साल जख्मी होकर भर्ती था। वह उस बाइक पर सवार था जो डागा मोटर (Daga Motor) के सामने रेत के ढ़ेर से टकराई थी। अमित मूलत: उत्तर प्रदेश में रहता था। पुलिस ने बताया कि वह दोस्त अली और अभिषेक के साथ चूना भट्टी स्थित नैक्स्ट एपिसोड नाईट क्लब (Next Episode Night Club) में 25 मई को आया था। वहां पर अमित अभिषेक और अली का विवाद हो गया था। उसे पीटते हुए वे क्लब से नीचे ला रहे थे। तभी वहां आए विक्की राजा (Vicky Raja) ने उनसे ऐसा न करने के लिए रोका। तीनों आरोपियों ने उसको छोड़कर विक्की राजा से मारपीट कर दी। उसके बाद तीनों आरोपी बाइक से भागे। जबकि विक्की राजा ने थाने में जाकर प्रकरण दर्ज कराया। क्लब से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर पहुंचने पर बाइक असंतुलित होकर गिट्टी के ढ़ेर से टकरा गई।  यहां कोलार सिक्सलेन का काम चल रहा है। जिसकी चौकीदारी करने के लिए वहां चौकीदार रेवाराम पाल (Revaram Pal) तैनात था। अमित, अभिषेक और अली बाइक रेत के ढ़ेर में चढ़ा दी। वह बाइक चौकीदार रेवाराम पाल से टकराई। इस मामले में पुलिस ने दूसरा प्रकरण भी दुर्घटना का दर्ज किया है। जिसमें बाइक यूपी के व्यक्ति की है। बाइक अशोक नाम के एक व्यक्ति के नाम पर है।

नाईट क्लब से मांगे जाएंगे फुटेज

हादसे में जख्मी रेवाराम पाल को गंभीर चोटें आई है। उसका भी इलाज चल रहा है। वहीं अमित को भी गंभीर चोट हादसे में आई थी। मृतक कुछ दिन पहले दोस्त अशोक के पास जॉब तलाशने के लिए आया था। अमित की इलाज के दौरान 29 मई की दोपहर लगभग दो बजे मौत हो गई है। चूना भट्टी पुलिस मर्ग 14/24 दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में नाईट क्लब से फुटेज भी जब्त किए जाएंगे। इसके अलावा सड़क दुर्घटना के फुटेज पुलिस को मिल गए हैं। इधर, शहर में यह दुष्प्रचार फैलाया गया कि नैक्स्ट एपिसोड क्लब में मर्डर किया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इसके पीछे नाईट क्लब कल्चर चलाने वाले माफिया का हाथ है। दरअसल, उस क्लब को लेने के लिए दूसरा समूह प्रयास कर रहा था। जिसमें उसको कामयाबी हासिल नहीं मिली।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: लाठी लेकर चलने वाले पर व्यक्ति पर छेड़छाड़ का आरोप
Don`t copy text!