Bhopal Fake Currency: बेंगलुरु में रहने वाले अफ्रीकन मूल के दो युवकों से लेकर आया था नकली नोट

भोपाल। कानपुर से एक युवक को भोपाल क्राइम ब्रांच ने दबोचा है। वह अफ्रीकन मूल के दो युवकों के संपर्क में था। जिनसे वह बेंगलुरु से 500-500 रुपए के नकली नोट लाकर भोपाल में खपाता था। पुलिस को दोनों विदेशी नागरिकों की अभी तलाश है। इस काम में भोपाल (Bhopal Fake Currency) का एक युवक भी मदद करता था।
ऐसे मिला पुलिस को सुराग
भोपाल पुलिस की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आरोपी पवनीशकांत (Pawanishkant) टीटी नगर स्थित आईडीबीआई बैंक की बैंक नोट एक्सेप्टर मशीन (बैंक खाते में नकदी जमा करने वाली मशीन) से 500 रुपए के नकली नोट अपने बैंक खाते में जमा करता था। इसके बाद वह ओरिजनल नोट अन्य स्थानों से निकालता था। क्राइम ब्रांच ने एक अन्य आरोपी संजय राजपूत पिता स्व. सुन्दरलाल राजपूत उम्र 47 साल को भी गिरफ्तार किया है। वह मूलत: सागर का रहने वाला है लेकिन अभी अयोध्या नगर बायपास रोड पर रहता है। आरोपियों ने 47 नकली नोट कुल 23500 रुपए बैंक खाते में जमा किए थे। जिसकी शिकायत क्राइम ब्रांच से बैंक के शाखा प्रबंधक अतुल मिश्रा(Atul Mishra) ने क्राइम ब्रांच में की थी। इसी मामले की जांच के बाद इस गिरोह का पता चला।
ऐसे जमा करते थे रकम
क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के अनुसार जालसाज ने नकली नोट बीएनए मशीन में बने सेपेरेट बाक्स में डाल दिए थे। सबसे पहले संजय राजपूत (Sanjay Rajput) को हिरासत में लिया गया। उसके पास से नकली नोट बरामद हुए। जिसके बाद उसने पवनीश के नाम का खुलासा किया। क्राइम ब्रांच की एक टीम ने आरोपियों के बताए पते के आधार पर अफ्रीकन मूल के जालसजों के बेंगलुरु स्थित ठिकाने पर दबिश दी। जहां से दोनों जालसाज फरार हो चुके थे। क्राइम ब्रांच ने वहां से नकली नोट बनाने में इस्तेमाल प्रिंटर को जप्त किया है। प्रकरण के अन्य आरोपीगण स्माइल और पाल बैंगलोर से फरार है। यह दोनों आरोपी अफ्रीकन मूल के हैं
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।