Bhopal News: डेढ़ लाख रुपए की कीमत का माल जहां से खरीदा उसका अभी नहीं किया गया खुलासा

भोपाल। महिला समेत दो व्यक्तियों को आठ किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से करीब सवा आठ किलो गांजा बरामद हुआ है। बरामद गांजे की कीमत डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा है। यह कार्रवाई भोपाल (Bhopal News) शहर के क्राइम ब्रांच थाना पुलिस ने की है। हालांकि अभी तक यह गांजा जिनसे खरीदा उसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी अभी नहीं दी गई है।
ऐसे पकड़ में आए गांजा तस्कर
भोपाल पुलिस की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आरोपियों को गोविंदपुरा (Govindpura) थाना क्षेत्र स्थित सब्जी मार्केट के शेड के समीप से हिरासत में लिया गया। महिला अपने हाथों में प्लास्टिक का थैला लिये थी। आरोपियों ने अपनी पहचान भूपेन्द्र सिंह पाल (Bhupendra Singh Pal) पिता प्रेम सिंह पाल उम्र 22 साल और संगीता उर्फ रिया पति धीरज ठाकुर उम्र 29 साल के रुप में हुई। भूपेंद्र सिंह पाल रायसेन (Raisen) जिले के मंडीदीप स्थित विमान चौक भोइ मोहल्ला राधा कृष्ण मंदिर के पास रहता है। जबकि संगीता उर्फ रिया ठाकुर (Sangeeta@Riya Thakur) मूलत: सागर (Sagar) जिले की रहने वाली है। फिलहाल छोला मंदिर थाना क्षेत्र के शिव नगर (Shiv Nagar) में रहती है। दोनों आरापियों के कोई आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस को नहीं मिले हैं। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।