Bhopal News: घरेलू कलह की बात सामने आई, पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट, शव पीएम के लिए भेजा गया

भोपाल। भेल कर्मचारी के एक बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र की है। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। हालांकि पुलिस को कोई सुसाइट नोट नहीं मिला है।
पुलिस तक ऐसे पहुंची थी जानकारी
गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार घटना बरखेड़ा पठानी (Barkheda Pathani) में हुई है। जानकारी 12 फरवरी की सुबह आठ बजे पुलिस को मिली थी। शव की पहचान मयंक सपकाले (Mayank Sapkale) पिता मिलिंद्र सुखदेव सपकाले उम्र 25 साल के रुप में हुई। वह वेल्डिंग का काम करता था। पिता मिलिंद्र सुखदेव सपकाले (Milind Sukhdev Sapkale) भेल की थ्रिफ्ट सोसायटी में जॉब करते थे। पुलिस ने बताया कि मयंंक सपकाले ने रात को खाना खाया था। इसके बाद वह जब सुबह नहीं उठा तो उसकी खोजबीन की गई। इस दौरान दरवाजा अंदर से बंद मिला। शंका होने पर खिड़की से देखा तो वह फंदे पर लटका मिला। पुलिस को सूचना उसके पिता ने दी थी। पुलिस ने बताया मृतक शराब पीने का आदी था। इस बात को लेकर उसका पत्नी के साथ अक्सर विवाद होता था। मामले की जांच हेड कांस्टेबल कुबेर सिंह (HC Kuber Singh) कर रहे हैं। गोविंदपुरा पुलिस मर्ग 14/25 कायम कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।