Bhopal News: आर्चर्ड मेजेस्टी कवर्ड कैंपस के भीतर शराब पी रहे लोगों को टोकने पर हुआ था विवाद, एक दर्जन से अधिक हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस कर रही प्रयास

भोपाल। एक बैंक कर्मचारी के साथ एक दर्जन से अधिक लोगों ने मारपीट कर दी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर इलाके की है। गांधी नगर में एक बैंक कर्मचारी पर एक दर्जन से अधिक लोगों ने हमला कर दिया। प्राथमिक जांच में यह बात पुलिस के सामने आई है कि हमले से पूर्व कॉलोनी के भीतर शराब पीने को लेकर उन्होंने विरोध किया था। अभी तक पुलिस को हमलावरों के संबंध में जानकारी नहीं मिल सकी है।
शराब पीने का किया था विरोध
गांधी नगर (Gandhi nagar) थाना पुलिस के अनुसार आनंद टहलानी (Anand Tahlani) पिता केवल टहलानी उम्र 42 साल को शरीर पर कई जगह गंभीर चोट आई है। वे गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित आर्चर्ड मेजेस्टी कॉलोनी (Orchard Majesty Colony) में रहते हैं। यह कॉलोनी कव्हर्ड कैंपस भी है। यहां सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। पुलिस इन्हीं कैमरों की मदद से जिन वाहनों से आरोपी आए थे उनकी जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने फिलहाल आनंद टहलानी की शिकायत पर घर में घुसकर बलवा करने और मारपीट करके जख्मी करने का प्रकरण 64/25 दर्ज कर लिया है। टहलानी बैंक (Bank) में जॉब करते हैं। मामले की जांच एसआई कन्हैया यादव (SI Kanhaiya Yadav) कर रहे हैं। हमला 19 मार्च रात लगभग दस बजे किया गया। इससे पहले दोपहर में उनकी शराब पीने पर कुछ लोगों के साथ कहासुनी हुई थी। उन्होंने बताया कि हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा यह भी बताया कि इस मामले में मेडिकल रिपोर्ट मिलने पर आरोपियों के खिलाफ धाराएं भी बढ़ाई जा सकती है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।