Bhopal News: दहेज में मांगे 20 लाख रुपए

Share

Bhopal News: विदिशा में रहने वाले पति समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेति​क चित्र

भोपाल। घरेलू हिंसा की शिकार एक हिंदू महिला ने पुलिस से मदद मांगी है। घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बैरसिया इलाके की है। पीड़िता को उसके ससुराल वाले दहेज में 20 लाख रुपए न देने पर प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों को आरोपी बनाया है।

आरोपियों में यह लोग है शामिल

बैरसिया (Bairasia)थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की चार साल पहले विदिशा में शादी हुई थी। पति विदिशा (Vidisha) में जॉब करता है। हालांकि परिवर मूलत: दूसरे जिले का रहने वाला है। पीड़िता की उम्र 31 साल है। उसका बैरसिया में मायका है। वह काफी दिनों से मायके में थी। उसको ससुराल वाले ले जाने तैयार नहीं थे। पुलिस ने बयानों के आधार पर पति, सास—ससुर के अलावा दो चचिया ससुर को आरोपी बनाया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने 20 अक्टूबर की दोपहर लगभग तीन बजे प्रकरण 662/24 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने प्रताड़ना के अलावा दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नाली खोदने के विवाद पर दो भाईयों के बीच घमासान 
Don`t copy text!