Bhopal News: सामाजिक कार्यकर्ता को भेजे अश्लील संदेश

Share

Bhopal News: तीन महीने के भीतर चार अलग—अलग नंबरों से व्हाट्स एप के जरिए भेजे जा रहे थे संदेश, मोबाइल धारकों की जानकारी जुटा रही पुलिस

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। एनजीओ के लिए काम करने वाली एक सामाजिक कार्यकर्ता को अश्लील संदेश भेजे गए हैं। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में हुई है। पीड़िता शादीशुदा है जो कि एक बस्ती में रहती है। पुलिस को चार मोबाइल नंबर मिले हैं। जिनके बारे में उसे चलाने वाले उपभोक्ताओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

आरोपी को लेकर अभी संदेह की स्थिति

बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 33 साल है। उसे जनवरी, 2025 से अलग—अलग चार नंबरों से गंदे और अश्लील मैसेज भेजे जा रहे थे। पीड़िता ने एक व्यक्ति पर संदेह जताया है। वह एनजीओ (NGO) में काम करते वक्त उसके संपर्क में आया था। हालांकि आरोपी वही व्यक्ति है अभी इस बात की तस्दीक की जा रही है। मामले की जांच एसआई मुकेश स्थापक (SI Mukesh Sansthapak) कर रहे हैं। लेकिन, वे आधिकारिक प्रतिक्रिया देने के लिए उपलब्ध नहीं हो सके। पुलिस ने प्रकरण 206/25 दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Robbery News: सवारी बनकर कार लूटने का आरोप
Don`t copy text!