Bhopal News: सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रही एक संदिग्ध महिला, चुराए जेवरातों की कीमत पर पुलिस ने चुप्पी साधी

भोपाल। ज्वैलर्स दुकान से जेवरातों से भरा बैग चोरी हो गया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। पिपलानी में स्थित ज्वैलर्स दुकान के भीतर घुसकर एक बालक जेवरातों से भरा बैग लेकर भाग गया। सीसीटीवी कैमरे में वह कैद भी हुआ है। उसके साथ एक संदिग्ध महिला भी दिखाई दे रही है। जिसका पता लगाने का काम किया जा रहा है।
बालक जेवरातों से भरा बैग लेकर भागा
पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार पुष्पलता फुलझेले (Pushplata Phooljhele) पति स्वर्गीय अवधूत फुलझेले उम्र 60 साल के साथ यह वारदात हुई है। घटना 09 मार्च की दोपहर चार बजे हुई थी। वह पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित पूर्वांचल फेज—2 में रहती है। पुष्पलता फुलझेले अपने पुराने जेवरात लेकर उसके बदले में नए गहने लेने गई थी। उसके पास एक बैग था। बैग (Bag) में पुराने जेवरात थे जिसे सौफे में रखकर वह गहना पसंद कर रही थी। तभी शिवम ज्वैलर्स (Shivam Jwellers) दुकान के भीतर एक बालक आया। जिसकी उम्र आठ से दस साल के बीच दिख रही है। वह उसका बैग लेकर चंपत हो गया। बैग के भीतर नगदी 7000 रुपए के अलावा पुराने जेवरात रखे थे। चोरी गए जेवरात और उनकी कीमतों पर पुलिस ने अभी तक सस्पेंस बना रखा है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल संतोष सिंह (HC Santosh Singh) कर रहे हैं। पिपलानी थाना पुलिस ने प्रकरण 199/25 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल बालक और उस संदेही महिला का पता लगाने जांच शुरु कर दी है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।