Bhopal News: सोने—चांदी के जेवरात गायब, बहन और मां के साथ बाजार पहुंची महिला के साथ वारदात

भोपाल। ई—रिक्शा में बैठी महिला का हैंडबैग चोरी हो गया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोतवाली इलाके की है। कोतवाली में ई—रिक्शा में सवार महिलाओं ने एक महिला का हैंडबैग चोरी कर लिया। पीड़ित महिलाओं ने कुछ महिलाओं पर संदेह जताया है। पीड़ित महिला बाजार में मां और बहन के साथ खरीददारी करने आई थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करके सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदेहियों की जानकारी जुटाने का काम शुरु कर दिया है।
बाजार में खरीददारी करने गई थी
कोतवाली (Kotwali) थाना पुलिस के अनुसार चंद्रा साहू (Chandra Sahu) पिता विजय साहू उम्र 32 साल परवलिया सड़क थाना क्षेत्र स्थित मुगालिया हाट (Mugalia Haat) में रहती है। वह घरेलू काम करती है। चंद्रा साहू की बहन भोपाल टॉकीज के पास रहती है। वह बहन और मां के साथ 09 फरवरी की दोपहर एक बजे बाजार में खरीददारी करने जा रही थी। जिसके लिए वह ई—रिक्शा (E-Rickshaw) में सवार हुई थी। उसी ई—रिक्शा में तीन अन्य महिला भी बैठी थी। वह कोतवाली में स्थित जनकपुरी चौराहे पर रिक्शा से उतर गई। इसके बाद जुमेराती गेट में घूमती रही। इस दौरान उसने हैंड बेग देखा तो डिब्बी में रखे सोने का मंगलसूत्र, चैन समेत अन्य सामान गायब था। पुलिस ने इस मामले में 10 फरवरी को चोरी का प्रकरण 34/25 दर्ज किया। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति कीमत 90 हजार रूपए बताई है। मामले की जांच एएसआई राकेश गुर्जर (ASI Rakesh Gurjar) कर रहे हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।