Bhopal News: घरेलू कलह से तंग महिला पहुंची पुलिस थाने 

Share

Bhopal News: सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराया प्रकरण

Bhopal News
अवधपुरी थाना, भोपाल -फाइल फोटो

भोपाल। सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले एक व्यक्ति की पत्नी ने पुलिस से मदद मांगी है। उसका आरोप है कि वह उसको दहेज के लिए प्रताड़ित करता है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अवधपुरी थाना क्षेत्र की है। इस मामले में आरोपी पति के अलावा सास और जेठ बनाए गए हैं।

यह है वह घटनाक्रम जिसके कारण पीड़ि​ता थाने गई

अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस के अनुसार शिकायत 30 वर्षीय महिला ने पुलिस थाने में दर्ज कराई है। वह छत्तीसगढ़ (Chhatisgarh) में रहती है। वह घरेलू काम करती है। पीड़िता की 2021 में गाडरवारा के रहने वाले आरोपी पति के साथ हिंदू रीति रिवाज से शादी हुई थी। पति सिक्योरिटी कंपनी में गार्ड की जॉब करता है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता को पति के अलावा सास और जेठ परेशान करते थे। शादी को तीन साल होने के बावजूद उसे बच्चे नहीं हो पा रहे थे। इस बात को लेकर सभी उसे ताने मारते थे। इन बातों के चलते वह परेशान चल रही थी। इस मामले की जांच एएसआई विजेंद्र सिंह (ASI Vijendra Singh) कर रहे हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा में प्रकरण 184/24 कायम कर लिया है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: लैब टेक्निशियन ने की आत्महत्या
Don`t copy text!