Bhopal News: मोबाइल चोरी के शक में पीटा 

Share

Bhopal News: आटो चालक के गले में धारदार औजार से किया वार, तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मोबाइल चोरी के शक में एक आटो चालक को पीट दिया गया। हमलावरों की संख्या तीन है। जिनके खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र की है। मारपीट में शामिल दो आरोपी सगे भाई। वे दोनों आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहते हैं।

यह बोलकर आरोपियों ने पीटा

स्टेशन बजरिया (Station Bajariya) थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित शिवम वर्मा (Shivam Verma) पिता किशोरी लाल वर्मा उम्र 27 साल है। वह स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में ही द्वारका नगर (Dwarka Nagar) में रहता है। शिवम वर्मा आटो (Auto) चलाने का काम करता है। मारपीट की वारदात 10 जुलाई की रात लगभग पौने दस बजे हुई थी। उसने बताया कि वह आटो में बैठा था। तभी निखिल उर्फ पोलार्ड, उसका भाई और हेमंत आए। निखिल उर्फ पोलार्ड के भाई का नाम पीड़ित नहीं जानता है। आरोपियों ने आकर उससे पूछा कि उसका मोबाइल आटो में छूट गया था। उसको मोबाइल उसने लौटा दिया। लेकिन, उसके बाद आरोपियों ने उसके साथ गाली—गलौज करते हुए उसको पीटना शुरु कर दिया। इस दौरान धारदार औजार से हेमंत ने गले में दाहिनी तरफ वार करके उसको लहुलूहान कर दिया। इसके अलावा उसने आटो का शीशा तोड़कर धमकाते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता में प्रकरण 166/24 दर्ज कर लिया है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो स्थानों से बाइक ले भागे चोर 
Don`t copy text!