Bhopal News: सिर, पीठ और चेहरे पर लगे हैं वार, पुरानी रंजिश का पुलिस दे रही हवाला

भोपाल। प्रेमिका के साथ पार्क में टहल रहे एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में हुई थी। पुलिस ने हमले के पीछे पुरानी रंजिश की वजह बताई है। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने यह बताई है कहानी
अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 04 अक्टूबर की रात लगभग 11 बजे हुई थी। हमले में जख्मी मयूर श्रीवास्तव (Mayur Shrivastav) पिता भगवान दास उम्र 24 साल है। वह बी—सेक्टर अशोका गार्डन में रहता है। मयूर श्रीवास्तव एक कपड़े की दुकान पर जॉब करता है। उसको चाकू के कई वार सिर, चेहरे और पीठ पर मारे गए हैं। यह वार बृजेश शर्मा (Brajesh Sharma) , रॉबिन रॉयल (Robin Royal) , विक्रम और विक्की नाम के युवकों ने किए हैं। जब यह वारदात हुई तब पीड़ित एक युवती के साथ था। जिसको वह अपनी गर्लफ्रेंड बता रहा है। दोनों मंशा देवी मंदिर के पास स्थित पार्क में थे। तभी हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही वारदात के पीछे ठोस वजह उजागर होगी। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण 522/24 दर्ज कर लिया है। यह प्रकरण 05 नवंबर की सुबह लगभग चार बजे दर्ज किया गया। जख्मी मयूर श्रीवास्तव को पहले जेपी फिर वहां से हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) रैफर किया गया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।