Bhopal News: तिरपाल हटाने के विवाद पर दो पक्षों में मारपीट

Share

Bhopal News: मैग्जीन के संपादक का वाहन पत्थर लगने से क्षतिग्रस्त, पुलिस ने दर्ज किया काउंटर केस

Bhopal News
शाहजहांनाबाद थाना, जिला भोपाल फाइल फोटो

भोपाल। तिरपाल हटाने की बात को लेकर दो गुटों में जमकर विवाद हो गया। मौके पर ही पत्थर मारा गया। उसके बाद दोनों पक्ष एक—दूसरे पर अलग—अलग आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने इस मामले में काउंटर केस मारपीट का दर्ज कर लिया है।

यह बोलकर दर्ज कराई एक—दूसरे के खिलाफ एफआईआर

शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) पुलिस के अनुसार पहले पक्ष की तरफ से मोहम्मद शहजाद (Mohammed Shahjad) पिता मोहम्मद सईद उम्र 38 साल ने मुकदमा दर्ज कराया है। वह ईदगाह हिल्स स्थित प्रिंस कॉलोनी (Prince Colony) में रहता है। वह बेट्री आटो चलाता है। मोहम्मद शहजाद का कहना था कि पहली मंजिल पर रमाकांत शर्मा (Ramakant Sharma) रहते हैं। वह उनके आंगन में लगी तिरपाल को हटाने के लिए बोल रहे थे। उसने कहा कि उसके बच्चे छोटे है जिन पर आवारा कुत्ते घुसकर हमला कर सकते हैं। इस सुरक्षा के लिए यह लगाया गया है। रमाकांत शर्मा गाली—गलौज करने लगे। इसके बाद रॉड से मार दिया। पत्नी सुफिया बचाने आई तो उसे भी पेट पर मार दिया। इधर, दूसरे पक्ष की तरफ से रमाकांत शर्मा पिता स्वर्गीय रघुवीर प्रसाद शर्मा उम्र 61 साल ने प्रकरण दर्ज कराया है। वे प्रिंस कॉलोनी में ही रहते हैं। रमाकांत शर्मा फाईट फॉर राईट (Fight For Right) नाम से मैग्जीन चलाते हैं। उन्होंने बताया कि मकान हबीब का है जिसमें शहजाद रहता है। वह उससे बातचीत कर रहे थे तभी उसकी पत्नी आ गई। उसने गाली—गलौज करना शुरु किया। इसके बाद शहजहाद उन पर हमला करने के लिए लपका। वहां से भागे तो पति—पत्नी के अलावा उनके बच्चे पत्थर फेंककर मारने लगे। इसमें से एक पत्थर उनके वाहन और दूसरा पत्थर बाएं हाथ के कंधे पर लगा। पुलिस ने इस मामले में काउंटर केस मारपीट का दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: राजधानी के धार्मिक स्थल चोरों के टारगेट पर
Don`t copy text!