Bhopal News: टाईल्स काटने के दौरान दो मजदूरों के बीच विवाद

Share

Bhopal News: आरोपी ने कटर मशीन पेट में मारने फेंकी तो कमर पर जा लगी, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक चित्र साभार

भोपाल। निर्माणाधीन मकान में काम करते वक्त दो मजदूरों के बीच घमासान हो गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News ) शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। विवाद की अभी ठोस वजह सामने नहीं आई है।

यह जांच अधिकारी कर रहे मामले की जांच

गांधी नगर थाना पुलिस के अनुसार हमले में जख्मी मनीष पटेल पिता शैल कुमार पटेल उम्र 26 साल है। उसने पुलिस थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया है। पुलिस को अस्पताल से घटना की जानकारी मिली थी। मनीष पटेल (Manish Patel) हाउसिंग बोर्ड कालोनी में रहता है। वह मजदूरी करता है। पुलिस ने बताया कि गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित आईटीआई पार्क के पास निर्माणाधीन मकान में वह टाइल्स लगाने का काम कर रहा था। उसके साथ आरोपी संतु यादव (Santu Yadav) भी टाईल्स काटने काटने का काम कर रहा था। मनीष पटेल ने उससे कहा कि वह टाईल्स मत तोड़े। इसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद संतु यादव ने टाईल्स काटने वाली मशीन पीड़ित को कमर के पास मार दिया। उसे जख्मी हालत में अस्पताल ले जाया गया। यहां से पुलिस को घटना की सूचना मिली। इस मामले की जांच एसआई कन्हैयालाल यादव (SI Kanhaiya Yadav) कर रहे हैं। पुलिस ने डॉक्टरों की राय लेने के बाद प्रकरण 244/24 में कायम कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: डंपर चढ़ाकर मारने की धमकी 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!